राज्य समाचार

कोरबा में जंगली हाथी का हमला: एक युवक की मौत

Spread the love

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले के कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज अंतर्गत ग्राम बनिया में गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक जंगली हाथी ने तीजराम नामक युवक को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीजराम (20 वर्ष), निवासी ग्राम मुरली, किसी कार्य से ग्राम बनिया पहुंचा था। तभी वन क्षेत्र में विचरण कर रहे एक दंतैल हाथी ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हाथी के जबड़े में आने से तीजराम की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथी को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।

वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विभाग के अधिकारी हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button