राजनीतीराज्य समाचार

सीएम बघेल ने कहा- अब जल्द ही अस्तित्व में आएगा एक और नया जिला

Spread the love

 महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मभूमि चंपारण को राम वनगमन पथ सर्किट में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा बिलाईगढ़ में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में की। उन्होंने जल्द ही नए जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अस्तित्व में आने की जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए शीघ्र ही विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) की नियुक्ति कर दी जाएगी.

मुख्यमंत्री बघेल विभिन्न् सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। बिलाईगढ़ के ग्राम सलौनीकला में आयोजित चंद्रनाहू (चंद्रा) विकास महासमिति के 76वें वार्षिक अधिवेशन में उन्होंने ग्राम सलौनीकला में चंद्रा समाज के सामाजिक भवन के लिए 30 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा की। साथ ही रायपुर के अमलीडीह में समाज के भवन के लिए कलेक्टर गाइडलाइंस दर के 10 प्रतिशत मूल्य पर जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button