राज्य समाचार

BJP नेता ने कार से साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत, खुद भी हुआ घायल

बालोद(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे पर भाजपा नेता की कार ने एक साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल है। यह मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री स्वाधीन जैन रविवार को अपने बेटे का जन्मदिन मनाकर बालोद से दल्लीराजहरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जमहि गांव के पास नेशनल हाईवे पर उनकी कार सामने से आ रहे साइकिल सवार बुजुर्ग कमलू राम कोठारी (60 वर्ष) निवासी ग्राम सुवरबोड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना के बाद हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल घायल भाजपा नेता को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं भाजपा नेता के साथ वाहन में बैठा उनका बेटा सुरक्षित है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button