राज्य समाचार

तालाब में विसर्जन से फैली गंदगी को महापौर और नागरिकों ने मिलकर किया साफ

पार्षद विधि अब करेंगे हर सप्ताह श्रमदान

Spread the love

रिसाली। कल्याणी मंदिर शीतला तालाब की सफाई श्रमदान कर किया। रिसाली महापौर शशि सिन्हा के साथ पार्षद और नागरिकों ने हाथ बढ़ाया। श्रमदान में योग लंगर परिवार के सद्स्य भी शामिल थे। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पालिक निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा के मार्गदर्शन में लक्ष्मीनगर वार्ड स्थित कल्याणी शीतला मंदिर तालाब में श्रमदान अभियान चलाया गया। दरअसल पूर्व में इस तालाब की सफाई दुर्ग ग्रामीण विधायक और राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर व महापौर शशि के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया था।

वर्तमान में तालाब विसर्जन सामाग्री से पट गया था। श्रमदान कर दो ट्रेक्टर से अधिक विसर्जन अवशेष को निकाला गया। घाट की सफाई जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने की। श्रमदान कार्यक्रम में विशेष रूप से महापौर शशि सिन्हा, पार्षद विधि यादव, धर्मेन्द्र भगत, ममता सिन्हा, गजेन्द्री कोठारी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र साहू, भाजपा मण्डल महामंत्री राजू जंघेल, योग लंगर परिवार के अशोक महेश्वरी आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

तालाब के सतह से निकाला अवशेष

आस पास के लागों के लिए तालाब निस्तारी का मुख्य साधन है। इसी तालाब में बड़ी संख्या में पूजा सामाग्री को विसर्जन कर दिया गया था। पूजा सामाग्री के अवशेष पानी के सतह में बैठ गया था। जिसे मछुवारे की मदद से बाहर निकाला गया।

पार्षद ने रख रखाव की उठाई जिम्मेदारी

तालाब के सामने वार्ड 13 टंकी मरोदा स्थित है। वे इसके पूर्व तालाब को सहजने पार्षद विधि यादव के नेतृत्व में 40-50 की संख्या में नागरिक सप्ताह में एक बार श्रमदान करते थे। पार्षद विधि ने तालाब के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए फिर से सप्ताह में एक दिन नागरिकों के साथ श्रमदान करने का निर्णय लिया है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button