टेक्नोलॉजी

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, विभागीय कार्यो की हुई समीक्षा

 

सभी हॉस्पिटल में नर्सिंग होम एक्ट के निर्धारित मानकों का पालन कराना करें सुनिश्चितः – कलेक्टर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आवश्यकता वाले स्थानों में नए पीडीएस गोडाउन निर्माण हेतु प्रस्ताव देने के दिए निर्देश

पीवीटीजी आवासों मे सोलर पैनल लगवाने का कार्य मे तेजी लाने हेतु किया निर्देशित

कोरबा
कलेक्टर  अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज एवं शासकीय कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने टीएल के विभागवार लम्बित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए शीघ्र निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर श्री वसंत ने जिले के सभी हॉस्पिटल में नर्सिंग होम एक्ट के सभी निर्धारित मानकों का पालन कराना सुनिश्चित कराने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए।

इस हेतु एसडीएम को राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर सभी हॉस्पिटल का निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने बाल सम्प्रेक्षण गृह के निर्माण कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए शेष कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने की बात कही।

कलेक्टर ने जिले में दो माह पूर्व डीएमएफ से स्वीकृत व अप्रारम्भ कार्यो की जानकारी तैयार करने के लिए कहा, जिससे इन कार्यो को प्राथमिकता से प्रारम्भ किया जा सके।

उन्होंने रेडक्रॉस समिति को ब्लड डोनेशन वाहन उपलब्ध कराने की कार्यवाही भी यथाशीघ्र पूर्ण कराने के लिए कहा।

कलेक्टर ने आत्मानंद विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु प्रतीक्षा सूची से मेरिट अभ्यर्थी को शीघ्रता से नियुक्ति प्रदान करने की बात कही।

जिससे शेष शिक्षण सत्र में बच्चों की पढ़ाई बेहतर हो पाए। युकियुक्त करण के पश्चात विद्यालयों में जॉइनिंग के लिए शेष शिक्षकों की जानकारी लेते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के हितग्राहियों के आवासों में पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल स्थापित करने कार्य मे भी तेजी लाने के लिए कहा।

उन्होंने जिले में आवश्यकता वाले स्थानों में नए पीडीएस गोडाउन निर्माण हेतु प्रस्ताव देने के निर्देश खाद्य अधिकारी को दिए।

साथ ही जिले के नए स्कूल, आंगनबाड़ी भवन की स्वीकृति से छूटे हुए पंचायतों में नए स्कूल, आंगनबाड़ी भवन की आवश्यकता की जांच कर प्रस्ताव देने की बात कही।

आयुष विभाग के पॉलिक्लिनिक में आईपीडी सेवा प्रारम्भ करने की तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के लिए कहा।

उन्होंने जिले के दूरस्थ क्षेत्र रनई व साखों के वनाधिकार के पात्र हितग्राहियों को जल्द से जल्द वनाधिकार पट्टा प्रदान करने के निर्देश दिए।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button