राष्ट्रीय खबरें

दोपहर तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ होगा सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार

Spread the love

पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया. वह 67 साल की थीं. पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की पार्थिव शरीर आज तीन घंटे के लिए भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा जहां पार्टी कार्यकर्ता और नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ दोपहर 3 बजे किया जाएगा.एम्स के सूत्रों ने बताया कि स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे यहां अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया. एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया.

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button