करियरराज्य समाचार

पैदल सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार हाइवा ने मारी टक्कर, लोगों ने कर दिया चक्काजाम

Spread the love

29.08.22| छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में सड़क हादसे के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। इस हादसे में युवक की मौत हुई है। वह पैदल सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान हाइवा ने उसे टक्कर मार दी थी। जिसके बाद मौके पर ही उसकी जान चले गई। हादसा बलौदा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बुचीहरदी निवासी महेश कोल(45) सोमवार सुबह 10 बजे के आस-पास सड़क पार कर रहा था। इतने में सामने से तेज रफ्तार हाइवा आ गया और उसने युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाइवा छोड़कर ड्राइवर भाग निकला। वहीं युवक की जान जा चुकी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद उन्होंने बलौदा-अकलतरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। लोगों ने जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि आए दिन यहां सड़क हादसे होते हैंं, फिर भी कोई ध्यान नहीं देता है। लोग मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे।

इधर, घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों का शांत कराने काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। वे मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए थे। ऐसे में पुलिस ने हाइवा मालिक से संपर्क किया और एक लाख रुपए का मुआवजा दिलवाया। जिसके बाद लोग शांत हुए और चक्काजाम खत्म किया। पुलिस ने उन्हें आरोपी ड्राइवर की जल्द गिरफ्तारी का भी आश्वासन दिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button