राज्य समाचार

कांग्रेस-भाजपा पार्षद के बीच जमकर चले लात-घूंते

राजनांदगांव । नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक में भाजपा और कांग्रेस के पार्षद के बीच जमकर हाथापाई हुई। बैठक में 11 विषयों पर चर्चा होनी थी। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुई बैठक की शुरुआत बहुत ही हंगामेदार रही।

शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सहित कर्मचारियों के वेतन भुगतान नहीं कर पाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने निगम प्रशासन को घेरा। वहीं, भाजपा पार्षद गगन आइच के उद्बोधन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद कुलबीर सिंह छाबड़ा ने आपत्ति की, जिसको लेकर दोनों दल के पार्षदों ने हंगामा कर दिया। उसके बाद सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हंगाम के बीच बसंतपुर राजीव नगर वार्ड के पार्षद ऋषि शास्त्री सदन से बाहर निकलकर सभा हॉल के गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने अपने वार्ड की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप निगम अधिकारियों पर लगाया। मध्यांतर के बाद सदन जैसे ही शुरू हुआ तिरंगा चौक से गंज चौक के बीच मार्ग के नामकरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्षद आपस में ही भिड़ गए। भाजपा पार्षद शरद सिन्हा और कांग्रेस पार्षद गणेश पवार के बीच हाथापाई हो गई।

मारपीट के दौरान बीच बचाव करने वाले पार्षद भी हाथापाई के शिकार हो गए। गहमा गहमी जैसी स्थिति के बाद पुलिस निगम पहुंच गई। मारपीट के कारण सदन 20 मिनट स्थगित रहा। उसके बाद समझाइश देकर माहौल शांत कराया गया।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button