राज्य समाचार

केन्द्रीय विवि में पदों पर भर्ती शुरू, सहायक प्राध्यापक समेत पदों के लिए सूचना जारी

Spread the love

बिलासपुर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में रोलिंग विज्ञापन के तहत प्राध्यापक सह-प्राध्यापक एवं सहायक प्राध्यापक के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। विश्वविद्यालय के प्रशासन विभाग ने इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इस अवधि के दौरान निर्धारित प्र्रारू प में विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र केवल पंजीकृत डाक से कुलसचिव, गुरू घासीदास विश्वविद्यालय, को भेजा जाना है। विदेश में रहने वाले अपना आवेदन पत्र ई-मेल से भेज सकते है। अनुसूचित जाति, अनुुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को अनुदान आयोग के नियमों के अनुसार आरक्षण एवं छूट प्रदान की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया है, उन्हें आवेदन शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन ऐसे अभ्यर्थियों को अपने पूर्व के आवेदन का विवरण देते हुए पुन: नया आवेदन प्रस्तुत करना होगा। किसी परिवर्तित श्रेणी के लिए अपने आवेदन को मान्य करने के लिए लिख सकते हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों रोस्टर के अंतर्गत रिक्त पदों की संख्या में परिवर्तन किया जा सकेगा। इसकी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जानकारी दी जाएगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button