June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोकपद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर सीएम साय ने जताया शोकसुदूर अंचल में वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, कूप कटाई और वन संसाधनों से ग्रामीणों को मिला नया सहाराकेंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मीसा बंदियों का किया सम्मान
Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

 

कोरबा। भाजपा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने प्रेम नगर में चुनावी सभा में अपना विजन सबके सामने रखा।
श्रीमती राजपूत ने कहा कि बीते 10 साल में कांग्रेस के राज में नगर निगम की दशा और दिशा पूरी तरफ भटकी हुई थी, ऐसे कार्यों पर पूरा बजट खर्च कर दिया गया, जिसका उपयोग आज पर्यंत तक नहीं हो पा रहा है।

श्रीमती राजपूत ने कहा कि 18 करोड़ की लागत से बने मल्टीलेवल पार्किंग 8 साल से आज खंडार होने की स्थिति में है, आप सोच सकते हैं कि इस 18 करोड़ की राशि का उपयोग अगर वार्डों के भीतर किया गया होता तो शहर की हर गली गड्ढे से मुक्त हो जाती। इसी तरह 80 लाख रुपए की लागत से बुधवारी बाजार में ओवरब्रिज का निर्माण कर दिया गया, इसका भी उपयोग आज पर्यंत तक शुरू नहीं हो पाया है। चाहे विवेकानंद ( अप्पू) गार्डन में 2 करोड़ की लागत से कैफेटेरिया, 3 करोड़ की लागत से बने दर्री बराज में रिवर व्यू प्वाइंट आज उजाड़ हो चुका है।
कांग्रेस की सरकार में सिर्फ ऐसे ही कार्यों पर फोकस किया गया जिसका जन सरोकार से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं था।

श्रीमती राजपूत ने कहा कि अलग-अलग मदों से मिलने वाली राशि का सदुपयोग नहीं होने की वजह से आज शहर का यह हाल है। श्रीमती राजपूत ने भरोसा दिलाया निगम में भाजपा की सरकार बनने के बाद पाई पाई पैसे का इस्तेमाल सिर्फ जन सरोकार के लिए किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close