राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
आदिवासी नेता सरजू टेकाम के बयान पर सीएम बघेल का बड़ा बयान, कहा- विधि अनुसार की जाएगी कार्रवाई…
रायपुर। आदिवासी नेता सरजू टेकाम के हेट स्पीच पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मामले में विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी. प्रजातंत्र में इस तरह की बातों का कोई स्थान नहीं है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सरजू टेकाम किसी राजनीतिक दल में नहीं है. यह उनके अपने विचार हैं. यह विचार उचित नहीं है. प्रजातंत्र में इन सब चीजों का स्थान नहीं होता है. जो विधि सम्मत कार्रवाई होगी की जाएगी. गौरतलब है सरजू टेकाम ने प्रचार में आने वाले भाजपा नेताओं को काटने की बात कही थी.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info
