करियर

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता अब्दुल रहमान ने कसी कमर, चुनाव मैदान में फिक्रमंद नजर आ रहे उनके समर्थकों के काफिले से वाकिफ प्रतिस्पर्धी

कोरबा। बुधवार 20 मार्च से जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के द्विवर्षीय कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो रही है। इस बार 7 अप्रैल को मतदान की तिथि तय की गई है और संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी ने निर्वाचन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इस बार के चुनाव में युवा अधिवक्ता अब्दुल रहमान भी मैदान में उतरते हुए अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोंकने की तैयारी में हैं। दूसरी ओर काउंसिल में उनके चुनाव लड़ने की चर्चा सरगर्म होते ही उनके समर्थकों के काफिले से भली-भांति वाकिफ प्रतिस्पर्धी फिक्रमंद भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में इस बार के मुकाबले काफी रोचक नाजारा पेश करेगी, इसकी पूरी उम्मीद की जा सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस बार होली आते आते वर्ष 2024-2026 के लिए जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया का आगाज हो जाएगा। जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के मुख्य चुनाव अधिकारी गोपी कौशिक ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पहली कड़ी में 20 मार्च को प्रारंभिक मतदाता सूची जारी होगी। प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 1 अप्रैल को शाम 4 बजे और मतदान 7 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। मतगणना 8 अप्रैल को सुबह 9 बजे से मतगणना पूर्ण होने तक किया जाएगा। परिणाम घोषणा 8 अप्रैल को किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए 15 वर्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए 7 वर्ष, सचिव के लिए 7 वर्ष, सहसचिव, कोषाध्यक्ष ग्रंथालय सचिव, सांस्कृतिक व क्रीड़ा सचिव पद के लिए 5 वर्ष, कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 3 वर्ष के अधिवक्ता कार्य का अनुभव अनिवार्य रखा गया है, जिसके मुताबित प्रत्याशी के लिए नामांकन के दिन यह नियम पूर्ण होना चाहिए। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 20 मार्च को शाम 4 बजे किया जाएगा। प्रारंभिक मतदाता सूची के संबंध में आपत्तियां 23 मार्च को दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक प्रस्तुत की जाएंगी, जिनका निराकरण 23 मार्च को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 24 मार्च को दोपहर 2 होगा। नामांकन फार्म का वितरण, नामांकन जमा की प्रक्रिया 27 मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक व 28 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। नामांकन फार्म की जांच व प्रकाशन 29 मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। नामांकन फार्म पर आपत्ति 30 मार्च को दोपहर 2 पेश होंगे। आपत्तियों का निराकरण 30 मार्च को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। सही नामांकन सूची प्रकाशन दिनांक 31 मार्च शाम 4 बजे तक, नामांकन वापसी 1 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हो सकेगा। प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 1 अपै्रल को शाम 4 बजे और मतदान 7 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। मतगणना 8 अप्रैल को सुबह 9 बजे से मतगणना पूर्ण होने तक किया जाएगा। परिणाम घोषणा 8 अप्रैल को किया जाएगा।
अध्यक्ष पद के लिए 15 साल का लंबा अनुभव अनिवार्य
इसी माह होली के बाद 27 व 28 मार्च को नामांकन पत्र लेने और जमा करने की प्रक्रिया पूर्ण होगी। खास बात यह है कि जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के अध्यक्ष पद का चुनाव वही लड़ सकेगा, जिसके पास नॉमिनेशन की तिथि तक वकालत में 15 साल का अच्छा खासा तजुर्बा होगा। इसी तरह उपाध्यक्ष और संघ के सचिव समेत विभिन्न पदों की जिम्मेदारी उठाने के लिए अलग 3 से 5 और 7 साल के अनुभव की अनिवार्यता रखी गई है। अधिवक्ता सदस्यों को जारी सूचना में बताया गया है कि चुनाव की समस्त कार्यवाही जिला व सत्र न्यायालय परिसर कोरबा स्थित जिला-अधिवक्ता संघ कोरबा में पूर्ण होगी। निर्वाचन प्रक्रिया संघ के अध्यक्ष पद, उपाध्यक्ष (पुरुष) कनिष्ठ (महिला) पद, सचिव एक पद, सहसचिव 1, पद, कोषाध्यक्ष 1 पद ,ग्रंथालय सचिव 1 पद सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव 1, कार्यकारणी सदस्य 6, जिसमें एक महिला अनिवार्य होगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button