September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँबांगो बांध के 6 गेट खुले, 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहादुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 70 लाख के 303 मोबाइल बरामद, कर्मचारियों को सम्मानित किया गयाओणम पर्व की धूम: कोरबा के टीपी नगर इंडियन कॉफी हाउस में मनाया गया भव्य उत्सवNHM कर्मियों ने लिया सामूहिक इस्तीफा का निर्णय, 4800 कर्मचारियों ने सौंपा त्यागपत्रखाद संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, उमेश पटेल के नेतृत्व में किसानों ने घेरा तहसीलयूरिया की कालाबाजारी : पटेल कृषि केंद्र का खाद गोदाम सीलरायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कारअनिश्चितकालीन हड़ताल पर सख्त कार्रवाई: 25 स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं समाप्त
छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने शहर को दिया सिर्फ धोखा , इस बार जनता नहीं देगी मौका: भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

 

 

कोरबा। भाजपा महापुर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सुमेधा, दर्री, नगौईखार, लाटा, अगारखार वार्ड में जनसंपर्क कर लोगों का आशीर्वाद लिया।

 

इस दौरान श्रीमती राजपूत ने कहा की मैं आपकी बेटी हूं, आपकी बहन और बहू हूं। आप लोगों के बीच से हूं। मैं भी बस्ती के बीच में रहती हूं। बस्तियों में लोगों को होने वाली हर एक समस्याओं से अच्छी तरह से अवगत हूं। मेरा संकल्प यही है कि कोरबा शहर की हर बस्तियों को सर्व सुविधायुक्त बनाना। श्रीमती राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के महापौर बस्तियों में जाने से परहेज करते हैं, क्योंकि उन्होंने कोई काम नहीं कराया। कांग्रेस के पूर्व महापौर को खुद के वार्ड में लोगों ने घेराव कर दिया था।श्रीमती राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं, पूर्व महापौर, पूर्व सभापति और उनके जितने भी एमआईसी सदस्य थे, उनके वार्ड का नजारा देख लीजिए, इसी से आप अंदाजा लगा लेंगे की बाकि शहर की बस्तियों का क्या हाल होगा।

अब चुनाव में कांग्रेस पार्टी कह रही है कि समस्याओं का निदान कर देंगे, 10 साल जनता ने कांग्रेस को मौका दिया था, बार-बार मौका लेकर आम जनता को कांग्रेस ने सिर्फ धोखा दिया है। 5 साल पहले कांग्रेस ने कहा था सभी वार्डों को मॉडल वार्ड बनाएंगे एक भी वार्ड मॉडल नहीं बना। ऐसे धोखेबाज कांग्रेस की नगर सरकार को नगर निगम से उखाड़ फेंकने का यह स्वर्णिम अवसर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close