राज्य समाचार

शराब तस्करी करते गाड़ी सहित दो आरोपी गिरफ़्तार

भिलाई। नगर सिटी कोतवाली पुलिस ने रविवार को शराब का परिवहन करते दो युवकों को पकड़ा है। गाड़ी में 50 पौवा देशी प्लेन बरामद किया है। एक आरोपी राजनांगदांव का शातिर पकिटमार है। दोनों आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्जकर गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली टीआई सुरेश धु्रव ने बताया कि एसएसपी प्रखर पांडेय के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर विजय पांडेय के नेतृत्व में जिले में अपराधियों के धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को मुखबीर सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान हुंडई इवोन कार क्रमांक सीजी 08 /0389 की तलाशी ली तो उसमें 50 पौवा देशी प्लेन मिला। पकड़े गए आरोपियों में सुशील मिश्रा (35 साल)राजनांदगांव का शातिर पाकिटमार है,जबकि बल्लू राजपूत (40साल) देवकर बेमेतरा का निवासी है। दोनों के खिलाफ अपराध दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button