June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

रायगढ़ के पुरानी हटरी डबल मर्डर का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए आरोपी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। शहर में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुजुर्ग भाई-बहन की जघन्य हत्या के आरोपियों को पुलिस ने उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की नीयत से घर में घुसे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक युवती और दो युवक शामिल हैं। यह घटना 13 जनवरी को रायगढ़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र के पुरानी हटरी मार्केट इलाके में हुई थी।

बुजुर्ग भाई-बहन, सीताराम जायसवाल और अन्नपूर्णा जायसवाल, पिछले कई वर्षों से अपने घर में अकेले रह रहे थे। उनकी हत्या अज्ञात आरोपियों ने कर दी थी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि गहन जांच और तकनीकी सहायता से आरोपियों का पता लगाया गया। सभी आरोपियों को उत्तरप्रदेश से हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। मामले में और भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं का खुलासा हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close