राजनीतीराज्य समाचार

दो दिवसीय दौरे पर पहुंची राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने बस्तर की खूबसूरती को देखकर की खूब तारीफ

12.11.22| बस्तर अंचल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने यहां की खूबसूरती को देखकर खूब तारीफ की। साथ ही उन्होंने नक्सल समस्या को खत्म करने का फार्मूला भी सुझाया। उन्होंने कहा कि, कुछ लोग मज़बूरी के चलते नक्सली बने हैं, वहीं कुछ लोग नक्सली समस्या को बढ़ावा दे रहे हैं और आग लगाने का कम कर रहे हैं। इसका फायदा उठाते हुए कुछ लोग अपनी दुकानदारी चला रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, सभी राजनीतिक पार्टियां, राजनीति से अलग इस मुद्दे पर एक सहमति के साथ आगे बढ़ते हैं, तो नक्सली समस्या खत्म हो सकती है।

राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने बस्तर के अलावा दंतेवाड़ा और सुकमा का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और प्रदेश सरकार के काम काज की भी समीक्षा की। साथ ही बस्तर की संस्कृति से रुबरु हुईं। उन्होंने इस इस बारे में चर्चा करते हुए कहा कि, अब बस्तर तेजी से बदल रहा है। यहां अमन शांति के अलावा यहां के लोग भी अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि, जगदलपुर में एक ही हवाई सेवा है, इसके अलावा यहां अनेक ट्रेन भी मिल सके.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button