राज्य समाचार

पूर्व सीएम ने भरोसे का सम्मेलन को लेकर सरकार पर साधा निधाना, कहा -‘कांग्रेस का एक तमाशा था’

Spread the love

15.04.23| चुनावी साल में छत्तीसगढ़ में सियासी पारा गरमाया हुआ है। कई अलग-अलग मुद्दों को लेकर लगातार भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे रमन सिंह ने भरोसे का सम्मेलन को लेकर सरकार पर निधाना साधा है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने भरोसे का सम्मेलन को लेकर कहा कि ये कांग्रेस का एक तमाशा था।

शराब से 30 प्रतिशत का अवैध करोबार हो रहा है, जिसका हिसाब ईडी लेगी। चुनाव से पहले जो वादे किए गए थे वो अभी तक पूरे नहीं हुआ हैं। इसीलिए तो राहुल की जगह प्रियंका गांधी को बुलाना पड़ा। उन्होंने भरोसे का सम्मेलन आई भीड़ को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि बस्तर में सरकारी खर्च पर भीड़ जमा की गई थी, जिसका हमारे पास सबूत है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने बस्तर को ब्रांड बताया, जबकि बस्तर को लोग पहले ही जानते हैं।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

रमन सिंह ने आगे कहा कि तेंदुपत्ता का संग्रहण करने वाले हर संग्राहक को 6000 रुपए तक का नुकसान हो रहा है। आदिवासियों को पट्टा बांटे जाने को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने 44 हजार आदिवासी पट्टे बांटे हैं, जबकि कांग्रेस ने 13 हजार सालाना पट्टे बांटे हैं। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम विज्ञापन के बहाने झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस से भरोसा टूटा चुका है और अब फिर से भाजपा की सरकार बनने वाली है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button