राज्य समाचार

‘स्त्री परियोजना’ : जी टी संस्था एवं बिहान द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

महासमुंद।  एच.डी.एफ.सी बैक परिवर्तन के सहयोग से “स्त्री” परियोजना अंतर्गत जी.टी.भारत एल.एल. पी. एवं बिहान संस्था के सहयोग से गठित एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री विनय कुमार लगेंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित किया गया। एच.डी.एफ.सी बैंक परिवर्तन के सहयोग से “स्त्री” परियोजना अन्तगर्त जी.टी. संस्था एवं बिहान के सहयोग से महासमुंद जिले में 5 महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमि. का गठन फॉर्मर प्रोड्यूसर अधिनियम 2013 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है। जिसमें सभी 5 महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमि. के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपने अपने महिला उत्पादक कंपनी का प्रतिनिधित्व किया गया। कार्यक्रम में 5 महिला उत्पादक कंपनी  मुस्कान अग्रणी महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी बसना, महासमुंद महाशक्ति महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी बडगांव, सरायपाली स्वाभिमान महिला किसान उत्पादक कंपनी सरायपाली, माँ खल्लारी महिला कृषक उत्पादक कंपनी लिमिटेड बागबाहरा ,साधन्या महिला कृषक उत्पादक कंपनी पिथोरा के सदस्यो द्वारा कृषि उत्पाद की  प्रदर्शनीय लगाई गई। कलेक्टर विनय कुमार लगेंह व जिला पंचायत सी.ईओ. एस आलोक द्वारा प्रत्येक कंपनी के उत्पाद का अवलोकन किया गया.  उन्होंने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर से चर्चा की एवं कंपनी के उत्पाद को ब्रांडिंग व पैकेजिंग पर ध्यान देने के निर्देश दिए।साथ ही मोर्केटिग के लिए जी.टी. संस्था के प्रतिनिधयों को ऑनलाइन और ऑफ लाइन मार्केटिग करने में सहयोग की बात कही। कलेक्टर  व जिला पंचायत सी.ई.ओ. द्वारा ‘स्त्री” परियोजना अन्तगर्त गठित महिला किसान उत्पादक कंपनी की विकास यात्रा अन्तगर्त बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के प्रस्तुति करण व आगामी कार्ययोजना संबधित व शासकीय योजनाओं के सहयोग व भूमिका पर सदस्यो को मार्गदर्शन दिया गया। परियोजना के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जैसे की कृषि सेवा केंद्र और ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन, जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न विषयों पर जागरूक करना,खेती संबंधित जागरूकता कार्यक्रम और  प्रशिक्षण  शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम और सहयोग,कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन, जैसे कि मशरूम पालन और मुर्गीपालन मिनी गैस एजेंसी और स्वाभिमान फॉर्म सरायपाली का संचालन आदि इस परियोजना से महासमुंद जिले की महिला किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी और उनकी आय में वृद्धि होगी।

कलेक्टर श्री लगेंह द्वारा कंपनी के सदस्यों को विभागीय योजनाओं से सामंजस्य व उत्पादक कंपनी को और आगे बढाने हेतु ज़मीनी स्तर पर आपसी सामंजस्य पर बल दिया जाए तभी विकास संभव है व व्यवसाय कार्ययोजना को धरातल पर उतारने हेतु  महिला उत्पादक कंपनी के लिए हर संभव सहयोग जिला प्रशासन से दिया जाएगा। जिला पंचायत सी.ई.ओ श्री एस आलोक द्वारा आजीविका को बढाने में महिला कंपनी को बधाई व लखपति दीदी की संख्या को और आगे बढाने की बात पर बल दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button