राज्य समाचार

पूर्व विधायक दिनेश चौधरी के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम संपन्न, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

केराकत। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दिनेश चौधरी के मार्गदर्शन में आज केराकत विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा शहाबुद्दीनपुर के बूथ संख्या 147 पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का श्रवण किया गया।

इस अवसर पर केराकत मंडल अध्यक्ष मिथिलेश गिरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, लेकिन कार्यक्रम की खास बात रही पूर्व विधायक दिनेश चौधरी जी की सक्रिय सहभागिता, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के उपरांत परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। दिनेश चौधरी जी ने मुखर्जी जी के राष्ट्रहित में किए गए अद्वितीय योगदान को याद करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इसके बाद दिनेश चौधरी जी के नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष और सेक्टर संयोजकों ने मिलकर 10 पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण का यह संकल्प लेते हुए उन्होंने कहा कि “हर कार्यकर्ता को एक पेड़ लगाकर समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।”

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button