राज्य समाचार

प्रदेश में फिल्म सिटी निर्माण के लिए 12 सदस्यीय अध्ययन दल गठित, मुंबई, हैदराबाद व दिल्ली भ्रमण 20 से

Spread the love

रायपुर। प्रदेश में फिल्म सिटी निर्माण को लेकर 12 सदस्यीय एक अध्ययन दल का गठन किया गया है, जिसमें दो विधायक समेत छत्तीसगढ़ी फिल्म से जुड़े लोग शामिल हैं। यह दल 20 से 25 अगस्त तक मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद का भ्रमण कर सुझाव व कांसेप्ट प्लान तैयार करेगा। इसके बाद उसे संस्कृति विभाग को सौंप देगा।
सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के जन प्रतिनिधियों, कला विशेषज्ञों, कला मर्मज्ञों, फिल्म निर्माता, कलाकार तथा विभागीय प्रतिनिधियों के इस दल को मुंबई फिल्म सिटी के प्रख्यात सेट डिजाइनर एवं कलाकार जयंत देशमुख के मार्गदर्शन में भेजा जा रहा है।
अध्ययन दल में केसकाल विधायक लखेश्वर बघेल, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, कला विशेषज्ञ दिलीप लहरिया, छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता अनुज शर्मा, फिल्म निर्माता प्रेम चंद्राकर, दिलीप षड़ंगी, सुनील तिवारी भूपेन्द्र साहू, विनय जैन, लक्ष्मण चंद्राकर, गुरप्रीत सिंह व उपयंत्री सुभाष जैन शामिल हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश में फिल्म सिटी निर्माण से प्रदेश के कलाकारों के काम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button