राज्य समाचार

बीमारी से तंग आकर एसईसीएल के राजस्व निरीक्षक ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट छोड़ा

Spread the love

बिलासपुर, 16 मार्च। एसईसीएल के एक राजस्व निरीक्षक ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पहले उन्होंने एक सुसाइडल नोट भी छोड़ा है।

जानकारी के मुताबिक श्याम लाल पनिका (59 साल) चिरमिरी स्थित एसईसीएल के कार्यालय में राजस्व निरीक्षक के रूप में पदस्थ थे। बीते कुछ महीने से वह हार्ट, शुगर और ब्लड प्रेशर के कारण बीमार चल रहे थे। बीते 4 मार्च को उनको अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 दिन पहले 14 मार्च को ही वे डिस्चार्ज किए गए थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर के सरकंडा इलाके के विजयापुरम कॉलोनी में उनका मकान है, जहां उसका बेटा रहकर पढ़ाई करता है। श्यामलाल यही रह कर अपना इलाज करा रहे थे। सुबह बाजार से कुछ सामान लाने के लिए आशीष घर से निकला हुआ था और श्यामलाल घर पर अकेले थे। वापस आने पर उसने पाया कि पिता फांसी के फंदे पर लटक रहे हैं और उनकी मौत हो चुकी है। उसने घटना की जानकारी सरकंडा पुलिस को दी। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उन्होंने दो लाइन में लिखा है कि बीमारी से तंग होकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें किसी का दोष नहीं है।

मृतक के पुत्र आशीष का कहना है कि अस्पताल से लौटने के बाद पिता का व्यवहार सामान्य था। आत्म हत्या की आशंका होती तो उनको वह अकेला छोड़कर नहीं जाता। चिरमिरी से उनके परिवार के लोग बिलासपुर‌ पहुंच गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सरकंडा पुलिस का कहना है की प्रथम दृष्टया बीमारी के कारण आत्महत्या की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button