राज्य समाचार

प्रगतिशील जायसवाल समाज की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 5 जनवरी को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौजिया कलार) समाज की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 5 जनवरी को सीनियर क्लब, सीएसपीजीसीएल, जेलगांव दर्री में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे आरंभ होगा। इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समाज के निवृत्तमान अध्यक्ष देवकुमार कौशिक इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, जांजगीर-चाम्पा विधायक व्यास कश्यप, और जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त धनवेंद्र जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रीना अजय जायसवाल, सीएसपीजीसीएल के मुख्य अभियंता (कोरबा पश्चिम) और समाज की स्थाई समिति के अध्यक्ष जानकी प्रसाद कौशिक, भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल सहित कई गणमान्य अतिथि मंचासीन होंगे।

नव निर्वाचित कार्यकारिणी

समाज की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष पद पर शिव जायसवाल, सचिव पद पर महेंद्र कश्यप, सहसचिव पद पर रोहिणी महतो और दिलीप कुमार कौशिक निर्वाचित हुए हैं। क्षेत्रीय सचिवों के साथ ही महिला और युवा प्रकोष्ठ का गठन भी शीघ्र किया जाएगा।

समारोह की तैयारियां जोरों पर

समाज के सचिव महेंद्र कश्यप ने बताया कि इस ऐतिहासिक समारोह को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए आयोजन समिति को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के सदस्य कार्यक्रम में शामिल होकर नई कार्यकारिणी को आशीर्वाद देंगे और इस गौरवशाली पल के साक्षी बनेंगे।

इस आयोजन के माध्यम से समाज की नई कार्यकारिणी को अधिकार और जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिससे समाज के विकास कार्यों को गति मिल सके।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button