राज्य समाचार

मंत्री सिंहदेव के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा, कहा -‘इस बार चुनाव लडऩे का वैसा मन नहीं है, जैसा पहले रहता था’

Spread the love

29.12.22| प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव जब सप्ताहभर पूर्व सरगुजा संभाग के दौरे पर थे, तब सूरजपुर सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक खत्म होने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि, चुनाव से पहले वे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। उनके इस बयान ने प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया था। वहीं लोग इस बयान के कई तरह के मायने निकाल रहे थे। इसी बीच एक बार फिर सरगुजा दौरे पर पहुंचे टीएस सिंहदेव ने चुनाव लडऩे को लेकर अपने मन की बात कह ही दी। शहर के गांधी स्टेडियम में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, इस बार चुनाव लडऩे का सही में मन नहीं है, वहीं अब तक जितने भी चुनाव हुए हैं इसके पहले 2008, 2013 और 2018 में मन में भी था कि चुनाव लडऩा है,, लेकिन इस बार चुनाव लडऩे का वैसा मन नहीं है, जैसा पहले रहता था।

वहीं छत्तीसगढ़ में इस बयान के बाद से सियासी पारा चढ़ गया है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आगामी विधानसभा चुनाव लड़ते हैं या नहीं। लेकिन उनका यह बयान सियासी गलियारों में भूचाल ला सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button