राज्य समाचार

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

भिलाई (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। एक प्रेमी जोड़े ने गुरुवार की देर रात सुपेला अंडरब्रिज के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद सुपेला पुलिस ने उनके शवों को चीरघर भिजवाया। दोपहर बाद उनकी पहचान हो सकी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। युवती की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। वहीं युवक पहले से शादीशुदा था। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय युवती श्रेया फर्नांडिज बीएमवाय चरोदा और 30 वर्षीय युवक राहुल कुमार सिंह हॉस्पिटल सेक्टर का रहने वाला था। श्रेया आकाशगंगा सुपेला के एक मोबाइल दुकान में काम करती थी। वहीं राहुल शेयर ट्रेडिंग का काम करता था। दोनों ने गुरुवार की रात को ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

क्रिसमस सेलिब्रेशन पर निकली थी बाहर

दोनों की पहचान होने के बाद पुलिस की सिर्फ श्रेया के परिवार वालों से बात हो सकी है। श्रेया के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वो गुरुवार की सुबह घर से स्कूटी लेकर निकली थी। गुरुवार को घर पर क्रिसमस सेलिब्रेशन रखा गया था।

शाम को उसके घर वालों ने उसे फोन किया तो उसका मोबाइल बंद बताने लगा। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई। वहीं मृतक राहुल के परिवार वालों से पूछताछ नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच कब से संबंध था और इस घटना का कारण क्या है, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। सुपेला पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button