करियरराज्य समाचार

सौतेले बाप ने अपनी 14 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, दो दिन पहले पत्नी से हुआ था झगड़ा

Spread the love

17.10.22| पुलिस ने बताया कि आरोपी बाप की भी एक बेटी और एक बेटा है। उसकी पत्नी के जाने के बाद उसने दूसरी शादी की और फिर महिला के साथ ही रहने के लिए आ गया था। लड़की के बयान लिए गए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। उसकी मां को भी तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सौतेले बाप ने ही अपनी 14 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी बाप आइसक्रीम दिलाने के बहाने लड़की को साथ लेकर गया था। देर रात फिर आरोपी ने लड़की को कमरे में बुलाया तो उसने पड़ोसियों से शिकायत की। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। इससे दो दिन पहले आरोपी का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

इस पर वह बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई है। FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी भाग निकला है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। महिला के चार और आरोपी के पहले से दो बच्चे जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला का पति उसे करीब दो साल पहले छोड़कर कहीं चला गया। महिला के चार बच्चे हैं। इनमें यह लड़की सबसे बड़ी है। पति के छोड़कर जाने के बाद महिला ने करीब दो माह पहले दूसरी शादी कर ली। दूसरे पति के भी पहले से दो बच्चे थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले पति-पत्नी का झगड़ा हुआ। इस पर महिला बिना बताए कहीं चली गई। घर में सभी छह बच्चे और आरोपी पिता ही था।

इसके बाद रविवार को 14 साल की लड़की को आरोपी बाप ने आइसक्रीम खिलाने की बात कही और अपने साथ कौहड़िया क्षेत्र में ले गया। वहां आरोपी ने लड़की से दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर लड़की डर गई। फिर दोनों घर लौट आए। देर रात फिर आरोपी ने लड़की को कमरे में बुलाया तो वह डरकर भाग गई। उसने पड़ोसियों को जानकारी दी तो मामला पुलिस तक पहुंचा। इसकी भनक आरोपी को लगी तो वह भाग निकला।

 

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button