राज्य समाचार

बालको की शह पर पुलिस की दमननीति से श्रमिकों में आक्रोश, लाठीचार्ज की निंदा कर सीएम तक बात पहुंचाएंगे यूनियन नेता

कोरबा- अपने अधिकारों की लड़ाई कर रहे बालको के ठेका श्रमिकों पर जिला पुलिस के एक बडेÞ अफसर ने अंधाधुंध लाठी बरसाई। बालको की शह पर आजमाइ गई इस दमननीति से श्रमिकों और यूनियन नेताओं में आक्रोश है। यूनियन नेताओ ने इस बर्बर घटना की निंदा करते हुए कहा कि जिला पुलिस के इस रवैये को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंचाएंगे और शासन से न्याय की गुहार लगाई जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारत एल्युमिनियम कंपनी (बालको) में अ पाली से ठेका कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगो को लेकर 29 दिसंबर 2023 से हड़ताल पर थे। इन मांगों में 12 प्रतिशत वार्षिक इन्क्रीमेंट, प्रमोशन, ठेका कर्मचारियों को एलटीएस में शामिल करना, स्थानीय भर्ती, प्रोडक्शन इनसेंटीव समेत अन्य मुद्दे शामिल थे। अपने हक की लड़ाई के लिए लामबद्ध हजारों की संख्या मे ठेका कर्मचारी संयुक्त यूनियनों के बैनर तले आंदोलन पर थे। यह आंदोलन संयुक्त श्रम संगठन (एटक,नाम्स बीएमएस एचएमएस) के द्वारा किया जा रहा था। नव वर्ष पर एक जनवरी को श्रमिक संगठनों, श्रमिक नेता व हजारों की संख्या में मजदूर साथी अपनी समस्या बतान बालको के सीईओ से उनके दफ्तर में मिलने पहुंचे थे, पर उन्होंने मुलाकात करना भी मुनासिब नहीं समझा। तीन घंटा कंप्रिहेंसिव बिल्डिंग के पास श्रमिक बंधु इंतजार करते बैठे रहे। बालको प्रबंधन और पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद सभी मजदूर साथी अपने-अपने विभाग में चले गए, पर प्रबंधन ने दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों का गेट पास बंद कर दिया। कई लोगों को सस्पेंड कर दिया गया और बहुतों को छत्तीसगढ़ से बाहर ट्रांसफर कर दिया गया। प्रबंधन द्वारा किए गए इस कृत्य से मजदूर आक्रोशित हो गए और मंगलवार 2 जनवरी को आम सभा की कर रैली निकाली गई। इसके बाद श्रमिक संगठनों से जुड़े श्रमिक नेता और श्रमिक परसाभाटा में बैठ गए। कोरबा पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने गाड़ी से उतरते ही किसी श्रमिक नेता से बात किए बिना ही श्रमिक नेताओं और श्रमिकों पर अंधाधुंध लाठी बरसाना शुरू कर दिया, जबकि संयुक्त श्रम संगठनों द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा था। इसी परिप्रेक्ष्य पर एल्युमिनियम एप्लाईज यूनियन (एटक) ने अपनी कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक 4 जनवरी को आयोजित कर मजदूरों को वस्तु स्थिति से अवगत कराया। बालको एटक के महासचिव सुनील सिंह ने कहा कि मजदूरों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर जिस तरह से कोरबा जिला पुलिस के एक उच्च अधिकारी द्वारा श्रमिक नेताओं और श्रमिकों पर लाठी चार्ज किया गया, हम उसकी निंदा करते हैं। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उचित जांच और न्यायापूर्ण कार्यवाही की मांग करने की बात कही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने मजदूरों के खिलाफ हो रही श्रम की लूट और मजदूर आंदोलन पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज की घोर निंदा की है। उन्होंने भी इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की कार्रवाई की मांग किए जाने की वकालत की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button