राज्य समाचार

पंचायत निर्वाचन : आरक्षण प्रक्रिया प्रशिक्षण व ड्राई रन का आयोजन

रायगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत शासन द्वारा जारी समय-सीमा में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल एवं सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में आज जिला पंचायत रायगढ़ के सभा कक्ष में आरक्षण प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षण और ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) का आयोजन किया गया। जिसमें निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अनुविभाग के एसडीएम एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आरक्षण नियमों से संबंधित व्यवहारिक प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास के संबंध में जानकारी दी गई एवं आरक्षण प्रक्रिया के दौरान आने वाली व्यवहारिक परेशानियों का समाधान किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत चुनाव में आरक्षण प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी प्रदान करना, तकनीकी पहलुओं को स्पष्ट करना और संभावित त्रुटियों को समय रहते ठीक करना था। ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) के दौरान वास्तविक प्रक्रिया के समान ही सभी चरणों एवं सीटों के आरक्षण से संबंधित सभी आवश्यक नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। प्रशिक्षण सह कार्यशाला में सभी एसडीएम, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उप संचालक पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं अन्य कर्मचारी कार्यशाला में उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button