राज्य समाचार

सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 12 नक्सली ढेर

रायपुर । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों ने किस्टाराम थाना क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान 12 नक्सलियों को मार गिराया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह मुठभेड़ सुकमा के घने जंगलों में हुई, जहां नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर अभियान चलाया जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक, DRG के जवान किस्टाराम इलाके में तलाशी अभियान पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। कई घंटों तक चली भीषण मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

सुरक्षाबलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। इसमें एके-47 और इंसास राइफल सहित अन्य नक्सली सामग्री शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि मारे गए नक्सलियों में कई हार्डकोर कैडर के सदस्य होने की आशंका है, जिन पर इनामी होने की भी संभावना जताई जा रही है।

 

घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है और आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान जारी है। राज्य पुलिस और प्रशासन ने इस कार्रवाई को नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

 

अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी नक्सल प्रभावित इलाकों में अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में शांति और विकास का रास्ता प्रशस्त हो सके।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button