करियर

कांग्रेस विधायक के बेटे ने 5 दोस्तों संग किया सरेंडर: आरक्षक के साथ मारपीट का आरोप

Spread the love

 

रायगढ़ में कोतरा रोड थाने में शुक्रवार रात घुसकर मारपीट करने के मामले में कांग्रेस विधायक प्रकाश नायक के बेटे रितिक नायक ने मंगलवार को सरेंडर कर दिया। वह अपने 5 अन्य दोस्तों के साथ सुबह करीब 9.30 बजे कोतवाली पहुंचा। इसके बाद सभी आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है। इस मामले में पुलिस ने रविवार देर रात फरार चल रहे एक आरोपी रायगढ़ के बावली कुआं निवासी शुभम शर्मा को गिरफ्तार किया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरोपियों के साथ विधायक प्रकाश नायक भी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने मीडिया से कहा कि, मैंने अपने बेटे का उसके साथियों सहित सरेंडर कराया है। मैं चाहता हूं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हों, जो दोषी हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। मैंने विधायक धर्म निभाया, मैं पिता धर्म निभा रहा हूं, पर कानून से ऊपर कोई नहीं है। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। दूसरी ओर पुलिस की तरफ से अभी सिर्फ इतना बताया गया है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button