राज्य समाचार

ड्यूटी में लापरवाही, 5 पुलिस कर्मी सस्पेंड

जशपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। पुलिस वाहन से आरोपी के फरार होने के मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले प्रधान आरक्षक समेत 5 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही एसएसपी ने इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी रितेश को दो जून को कुनकुरी न्यायलय में पेश किया गया था, लौटने के दौरान पुलिस वाहन में 6 अन्य आरोपी भी मौजूद थे। सतर्कता में चूक होने का फायदा उठाकर आरोपी चलती वाहन से हथकड़ी खोलकर फरार हो गया, इसकी जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस घटना के बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरतने वाले 5 पुलिस कर्मियों को प्रधान आरक्षक सुनसाय एक्का, आरक्षक लव कुश पैंकरा, जनक साय, डायमंड तिग्गा, पुतूरु राम को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए सभी को रक्षित केन्द्र जशपुर भेज दिया है। इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

एसएसपी ने पांचों सस्पेंड पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्रथामिक जांच की जिम्मेदारी एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा को सौंपा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button