राष्ट्रीय खबरें

कुशीनगर में लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश, जांच के आदेश

Spread the love

कुशीनगर। उत्तरप्रदेश में कुशीनगर में सोमवार को एक लड़ाकू विमान गिर गया। विमान के गिरने से उसमें आग लग गई और देखते ही देखते विमान खाक में बदल गया।
जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने यहां बताया कि कुशीनगर जिले के हेतिमपुर में भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश हो गया था। विमान नियमित अभ्यास पर था। यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था।
जगुआर विमान ने गोरखपुर एयरबेस से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही विमान का संपर्क एयरबेस से संपर्क टूट गया था। सुपर सोनिक विमान जगुआर उड़ान भरने के बाद क्रैश हो गया।
उन्होंने बताया कि गोरखपुर वायुसेना स्टेशन से सुबह उड़ान भरने के बाद भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान कुशीनगर में हेतिमपुर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस हादसे में पायलट पैराशूट की मदद से सुरक्षित नीचे उतर गया। यह विमान भारतीय वायुसेना में काफी समय से शामिल रहा है। विमान नीचे उड़ते हुए दुश्मनों पर हमला करने में सक्षम है। वायुसेना ने हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दे दिया है।
जगुआर दुश्मन के इलाकों में बमबारी करता है। यह लड़ाकू विमान दो इंजनों वाला है। यह विमान 1350 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। इस लड़ाकू विमान को परमाणु हथियारों से लैस किया जा सकता है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button