राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

पेड़ से गिरा लड़का तो दोस्तों ने नदी में बहाया, SDRF की टीम कर रही तलाश

Spread the love

जशपुर जिले में 14 साल के नाबालिग छात्र आकाश तिर्की के शव की तलाश के लिए गुरुवार को भी सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। अभी तक नाबालिग की लाश नदी से नहीं मिल पाई है। हैरानी की बात ये थी कि छात्र को उसके नाबालिग दोस्तों ने ही उफनती नदी में फेंक दिया था। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आकाश तिर्की (14 वर्ष) गड़ा कटा गांव का रहने वाला था और 8वीं कक्षा में पढ़ता था। सोमवार शाम को वो अपने 4 दोस्तों के साथ पेड़ पर ततैया के अंडे निकालने के लिए गया हुआ था। सरई पेड़ पर वो अपने दोस्तों के साथ चढ़ा। आकाश ततैया जिसे स्थानीय भाषा में तुम्बेल कहते हैं, उसके अंडे निकालने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया। पेड़ की ऊंचाई से नाबालिग जमीन पर नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
नदी में बहाए गए बच्चे को तलाशती एसडीआरएफ की टीम।
नदी में बहाए गए बच्चे को तलाशती एसडीआरएफ की टीम।

इधर उसके बाकी साथी ये देखकर डर गए। उन्होंने आकाश की लाश को उठाया और उसे ले जाकर उफनती हुई श्रीनदी में जाकर डाल दिया। इसके बाद सभी घर वापस लौट आए। इधर बेटा जब घर वापस नहीं लौटा, तो उसके घरवाले घबरा गए। वे रातभर अपने बच्चे की तलाश करते रहे। मंगलवार को आकाश के पिता जेम्स तिर्की ने कुनकुरी थाने में बच्चे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।

घटनास्थल से लेकर कुछ दूर आगे तक टीम युवक की तलाश कर रही है।
घटनास्थल से लेकर कुछ दूर आगे तक टीम युवक की तलाश कर रही है।

कुनकुरी थाना प्रभारी एल आर चौहान को जांच के दौरान पता चला कि बच्चा अपने साथियों के साथ जंगल में गया था। जिसके बाद उन्होंने मनोवैज्ञानिक तरीके से बच्चों से पूछताछ की। पहले तो बच्चों ने कोई और कहानी सुनाई, लेकिन फिर सारी बात सच-सच बता दी। उन्होंने बताया कि पेड़ से गिरने के कारण आकाश की मौत हो गई, जिसके बाद उन्होंने उसकी लाश नदी में फेंक दी। ये सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button