मनोरंजनराष्ट्रीय खबरें

रणवीर सिंह की फिल्म Jayeshbhai Jordaar के खिलाफ दर्ज हुआ केस, इस सीन को लेकर फंसे

Spread the love

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म जयेशभाई जोरदार अपनी रिलीज से पहले कानूनी मामले में फंसी हुई दिख रही हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसको फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। अब ट्रेलर में दिखाए गए प्रसव से पूर्व भ्रूण का लिंग निर्धारण परीक्षण कराते हुए दिख रहे हैं। जिसको लेकर दिल्ली कोर्ट में याचिका दायर की गई है।

अंग्रेजी वेब साइट पिंकविला के अनुसार, जयेशभाई जोरदार के ट्रेलर में सीन को लेकर दिल्ली कोर्ट में याचिका दायर की गई है। अधिवक्ता पवन प्रकाश पाठक द्वारा इस याचिका में कहा गया है कि, प्रसव से पूर्व लिंग निर्धारण और परीक्षण करना वैधानिक रूप से निषिद्ध है। उम्मीद है कि ये सीन इन निषिद्धा गति विधियों को बढ़ावा दे सकता है और इस आधार पर इसको हटा दिया जाए।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

इस कॉमेडी ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में वो एक गुजराती शाख्स की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो अपनी एक अजन्मी बच्ची के लिए लड़ते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ शालिनी पांडेय मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, शालिनी पांडेय के अलावा बोमन ईरानी और रत्न पाठक शाह भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। दिव्यांग टक्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। ये फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button