राष्ट्रीय खबरें
आतंकियों की कायराना हरकत, मस्जिद में अजान देने गए रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर की हत्या
श्रीनगर।जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. संदिग्ध आतंकी गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए. आतंकियों ने मस्जिद पर गोलीबारी भी की है. पिछले कुछ दिनों में आतंकियों की कायरना हरकत बढ़ती ही जा रही है.
कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि आतंकियों ने गांटमुला, शीरी बारामूला के रहने वाले मोहम्मद शफी के ऊपर हमला किया. रिटायर्ड एसएसपी के ऊपर गोलियां बरसाई गईं. उनके ऊपर ये हमला उस वक्त हुआ, जब वह मस्जिद में अजान दे रहे थे. गोली लगने की वजह से उनकी जान चली गई. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है. लोगों से इस इलाके से दूर रहने को कहा गया है और मामले की जांच की जा रही है.
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now