राज्य समाचार

साइबर क्राइम से बचाने के लिए स्कूली बच्चों को दी जानकारी

Spread the love

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा अपने सामाजिक दायित्व निर्वहन के तहत साइबर क्राइम पर नियंत्रण पाने के लिए राजधानी के सभी स्कूलों में कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं को सभी तरह के साइबर क्राइम से बचाने, साइबर अपराध पर अंकुश लगाने साइबर अपराधियों की ठगी के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी साथ ही इससे बचने के उपाय भी बताए जाएंगे |

स्कूल में कैंप लगाकर की जा रही है इस अभियान की शुरुआत |

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा  सकूलों में कैंप लगाकर साइबर क्राइम जागरूकता अभियान की शुरुआत की जा रही है| पूरे प्रदेश में चलाए जाने वाले साइबर क्राइम जागरूकता अभियान की शुरुआत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खालसा स्कूल से शुरू होने जा रही है जहां 3 जनवरी को दोपहर 12 बजे से मिडिल एवं हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम कैसे होता है ? और उससे बचने के उपाय बता कर उन्हें वॉलिंटियर के रूप में तैयार किया जाएगा ताकि वह अपने माता पिता, घर के सदस्यों, पड़ोसियों दुकानदारों, सब्जी बेचने वालों सहित अपने अन्य मित्रों को मोबाइल पर आने वाले कॉल, मैसेज, लिंक के माध्यम से ठगी करने वालों से बचने और सुरक्षित रहने की जानकारी देकर इस अभियान में जोड़कर समाज में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए साइबर क्राइम करने वालों के मुंह पर तमाचा मारते हुए उनके अपराध के झांसे में आने से लोगों को बचा सके और शासन – प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के सहयोगी के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर सके |

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के  प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंघोत्रा ने बताया कि शहर के प्रमुख स्कूलों में साइबर क्राइम जागरूकता कैंप की शुरुआत राजधानी से की जा रही है बाद में इसका दायरा बढ़ाकर प्रदेश के अन्य शहरों  के स्कूलों में भी किया जाएगा |

इस साइबर क्राइम जागरूकता अभियान में छत्तीसगढ़ पुलिस का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा  पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरीश कुमार मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के इस महाअभियान में छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी भी उपस्थित रह कर ऑनलाइन ठगी से बचने के बारे में जानकारी साझा करेंगे|

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के इस साइबर क्राइम जागरूकता अभियान में खालसा एजुकेशन सोसाइटी के पदाधिकारी, समाज के प्रमुख लोगों के साथ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे |

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button