राष्ट्रीय खबरें

पीएम नरेंद्र मोदी 6 मई को जाएंगे ओडिशा, लेंगे स्थिति का जायजा

Spread the love

शुक्रवार को ओडिशा में भीषण तबाही मचाने के बाद अब चक्रवाती तूफान फेनी पश्चिम बंगाल पहुंच गया है। चक्रवाती तूफान ‘फेनी’ ने शुक्रवार को ओडिशा में कहर बरपाया। सुबह करीब आठ बजे पुरी तट से टकराने के बाद 175 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिसमें सैकड़ों मकान ध्वस्त हो गए, गाड़ियां पलट गईं। तेज बारिश से कई शहर और गांव जलमग्न हो गए।इसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है। देर शाम तूफान पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ गया, जिससे कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है
पीएम नरेंद्र मोदी 6 मई को फेनी तूफान के मद्देनजर उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए ओडिशा जाएंगे
पीएम नरेंद्र मोदी ने चक्रवात फेनी के बाद मौजूदा स्थिति पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात की। चक्रवात के मद्देनजर केन्द्र सरकार से निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण राष्ट्र विभिन्न भागों में चक्रवात से प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है।
चक्रवात फेनी के पश्चिम बंगाल पर पहुंचने पर कोलकता में हुई बारिश
फेनी तूफान पश्चिम बंगाल के खड़गपुर इलाके को पार कर उत्तर-पूर्व दिशा में 90 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।
इससे पहले शुक्रवार को चक्रवाती तूफान फेनी ने ओडिशा में भीषण तबाही मचाई। राज्य के कई इलाके जलमग्न हो गए। तूफान से अब तक 8 लोगों के मारे जान की खबर है, जबकि 150 से ज्यादा संख्या में लोग घायल हुए हैं। पुरानी इमारतों, कच्चे घरों, अस्थायी दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। बिजली और टेलिकॉम सेवा पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। भारी बारिश के कारण प्रभावित इलाकों में स्थित घर डूब गये।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button