राज्य समाचार

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में एसईसीएल के स्टॉल को मिली सराहना

 

जांजगीर चांपा।   एसईसीएल द्वारा 19 से 21 फरवरी तक जांजगीर-चांपा में आयोजित “प्रगतिशील छत्तीसगढ़” कार्यक्रम में आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक स्टॉल लगाया गया है, जिसमें कंपनी की तकनीकी प्रगति, पर्यावरणीय प्रतिबद्धता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की झलक प्रस्तुत की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

आज कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, श्रीमती कमलेश जांगड़े, माननीय सांसद (जांजगीर-चांपा), तथा जन्मेजय महोबे (भा.प्र.से.), कलेक्टर जांजगीर-चांपा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एसईसीएल स्टॉल का अवलोकन किया और कंपनी द्वारा प्रदर्शित नवाचारों एवं विकास पहलों की सराहना की।

आधुनिक एवं सुरक्षित खनन तकनीक का प्रदर्शन
स्टॉल में एसईसीएल द्वारा प्रदर्शित किया गया कि किस प्रकार ओपनकास्ट खदानों में ब्लास्ट-फ्री तकनीक के अंतर्गत Surface Miner का उपयोग किया जा रहा है तथा भूमिगत खनन में Continuous Miner के माध्यम से सुरक्षित एवं दक्ष उत्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसके साथ ही, पर्यावरण-अनुकूल कोयला प्रेषण के लिए First Mile Connectivity (FMC), ओबी हटाने के लिए Ripper तकनीक, तथा सुरक्षित एवं स्मार्ट माइनिंग के लिए उन्नत प्रणालियों को प्रदर्शित किया गया।

स्मार्ट माइनिंग और डिजिटलीकरण

 

Project DigiCoal के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित निगरानी, आधुनिक Command & Control Center, तथा डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से सुरक्षित एवं पारदर्शी खनन संचालन को दर्शाया गया।

पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी पहल एसईसीएल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे व्यापक वृक्षारोपण कार्यों को भी प्रदर्शित किया गया। अब तक 3 करोड़ से अधिक पौधारोपण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, ईको-पार्कों का विकास, सोलर ऊर्जा परियोजनाएँ एवं हरित पहलें कंपनी की सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
सीएसआर के माध्यम से सर्वांगीण विकास
कोयलांचल क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास हेतु एसईसीएल द्वारा ₹850 करोड़ से अधिक की राशि व्यय की जा चुकी है।

सीएसआर की प्रमुख पहलों में “SECL के सुष्रुत”, “SECL की धड़कन”, स्मार्ट क्लास, कौशल विकास कार्यक्रम एवं ग्रामीण विकास योजनाएँ शामिल हैं, जिनके माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है।

रेल कॉरिडोर मॉडल आकर्षण का केंद्र

छत्तीसगढ़ में कोयला प्रेषण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसईसीएल द्वारा विकसित किए जा रहे रेल कॉरिडोर का एक विस्तृत मॉडल भी स्टॉल में प्रदर्शित किया गया, जिसने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
“प्रगतिशील छत्तीसगढ़” कार्यक्रम में एसईसीएल का स्टॉल न केवल आधुनिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल खनन की झलक प्रस्तुत कर रहा है, बल्कि यह भी दर्शा रहा है कि कंपनी कोयलांचल के सतत एवं समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

 

इस अवसर पर एसईसीएल स्टाल शेख ज़ाकिर हुसैन, मुख्य प्रबंधक (पर्यावरण) एवं टीम द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया एवं एसईसीएल के प्रयासों के बारे में बताया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button