राज्य समाचार

सुशासन तिहार में खोरिन बाई मिला वन अधिकार पत्र पुस्तिका

Spread the love

उत्तर बस्तर कांकेर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। प्रदेश सरकार के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार आम जनता के समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है। सुशासन तिहार में जिले के आम नागरिकों की समस्याओं का सरलता  के साथ समाधान हो रहा है।

नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम रावस निवासी खोरीन मरकाम पति जेवालाल को ग्राम सरोना में आयोजित समाधान शिविर में कांकेर विधायक आशाराम नेताम एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वन अधिकार पत्र पुस्तिका प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से सुशासन तिहार अंतर्गत आम नागरिकों के राजस्व सहित विभिन्न विभागों द्वारा आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।  खोरिन बाई ने बताया कि सुशासन तिहार में बिना किसी परेशानी के कार्यालय के चक्कर लगाए बिना उनका वन अधिकार पत्र बन गया। उन्होंने इसके लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button