राज्य समाचार

कोरबा: रिहायशी क्षेत्र में गोडाउन का संचालन, 24 घंटे भारी वाहनों की लगी रहती है आवाजाही, प्रशासन पर लगा व्यापारी को संरक्षण देने का आरोप, देखे वीडियो

कोरबा। शहर के बीचो बीच जिला प्रशासन, निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन की अनदेखी के चलते आवासीय परिसर का उपयोग व्यवसायिक तौर पर किया जा रहा है। यह भी आज से नहीं बल्कि लगभग 10 वर्षों से। दरअसल शहर की पॉश और वीआईपी इलाके रविशंकर शुक्ला नगर में एक गोडाउन का संचालन किया जा रहा है। आवसीय परिसर में किसकी अनुमति से व्यापारी अपना गोडाउन चला रहा है, इस बात का पता तो नहीं चल सका है । लेकिन इस गोडाउन के कारण क्षेत्र में विशालकाय वाहनों का प्रवेश होने के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क के वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे छोटे-छोटे बच्चे 22 चक्का वाहनों से बचते बचाते अपने स्कूल से निकल रहे हैं। यह सभी बच्चे सेंट पेलोटी स्कूल के हैं । जो रविशंकर शुक्ला नगर में ही संचालित किया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व आदम काय वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की स्कूटी चकनाचूर हो गई थी देव योग से स्कूटी सवार व्यक्ति वाहन से कूद गया वरना अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

लोगों का आक्रोश इस बात को लेकर है कि निगम का पूरा अमला टैक्स की वसूली में लगा हुआ है । लेकिन क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण हेतु कोई जिम्मेदार अधिकारी ना ही मौके पर नजर आता है । ना ही किसी तरह की कार्रवाई इन 10 वर्षों में गोडाउन संचालक के ऊपर की गई है।

आवासीय परिसर में व्यवसायिक कामकाज करना वैसे भी प्रतिबंधित है . फिर किसके संरक्षण में व्यापारी निर्बाध रूप से अपना व्यापार चला रहा है। यह भी सवालों के घेरे में है । लोग जिला प्रशासन, निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली से काफी आक्रोशित नजर आए। उनका कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में 24 घंटे भारी वाहन दौड़ाए जा रहे हैं । अगर कभी कोई दुर्घटना हुई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

रविशंकर शुक्ला नगर के सड़क की खस्ताहाल से सभी वाकिफ है। ऐसे में लोगों की परेशानी में इजाफा करने के लिए यह गोडाउन संचालक भी लगा हुआ है ।लोगों का कहना है कि उनका आक्रोश सड़कों पर फूटे इससे पहले जिम्मेदार जाग जाए अन्यथा आने वाले दिनों में वार्ड की जनता आंदोलन करने को मजबूर होगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button