राज्य एव शहर

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क, बिलासपुर ! जंगल भीतर चल रहा था अवैध उत्खनन 10 बड़ी गाड़ियां बनी शासन की संपत्ति…

 

हुई राजसात की कार्यवाही….

 

बिलासपुर ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क, बिलासपुर ! वन मंडल में जंगल के अंदर अवैध उत्खनन करने वाले खनन माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन में लगे 10 बड़ी गाड़ियों को राजसात कर लिया है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन कायम करने के और माफियाओ के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई करने के निर्देश के तहत यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

 

इसमें किसी भी राजनीतिक दबाव में आए बगैर समस्त कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जब्ती और राजसात करने की कार्रवाई की गई है ।प्रशिक्षु आईएफएस और प्रभारी डीएफओ अभिनव कुमार ने यह कार्रवाई की है।

 

30 सितंबर 2024 को रतनपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत गश्त में निकली टीम को धोबघाट में अरपा नदी के किनारे पोकलेन से अवैध रूप से उत्खनन और हाईवे द्वारा अवैध परिवहन की सूचना मिली सूचना पर प्रभारी डीएफओ अभिनव कुमार के निर्देश पर टीम ने छापा मारा तब मौके पर पोकलेन और रास्ते में रेत से भरी हाईवा गाड़ियां मिली। बता दें कि यह पूरा क्षेत्र संरक्षित वनों से घिरा हुआ है। जहां अवैध खनन या परिवहन प्रतिबंधित है ।

और टीम द्वारा वाहन चालकों से खनन के वैद्य दस्तावेज मांगे जाने पर चालकों द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया उसके बाद वाहनों को जप्त कर आगे भी कानूनी कार्यवाही की गई जिसमें वाहनों के कागजात की जांच वाहन मालिकों को नोटिस दी गई ।आरोपी पक्ष का बयान भी दर्ज किया गया वाहन मालिकों द्वारा अवैध खनन और परिवहन की बात लिखित में स्वीकार की गई ।साथ ही जांच में संरक्षित वन के भीतर अवैध खनन और परिवहन स्पष्ट था ।पूरे सवा महीने चली कानूनी कार्रवाई के बाद प्रभारी डीएफओ अभिनव कुमार ने भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 के तहत सभी 10 वाहनों को राजसात कर शासकीय संपत्ति घोषित करने का आदेश पारित कीया है।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button