उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा को ₹1.50 करोड़ की सौगात

मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण से 12 विकास कार्यों को मिली स्वीकृति, नगर निगम के विभिन्न वार्डों में बनेंगी सड़कें, नालियां, सामुदायिक भवन और शेड
कोरबा। नगर विधायक एवं प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से नगर पालिक निगम कोरबा के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए ₹1 करोड़ 50 लाख की स्वीकृति मिली है। मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण से स्वीकृत इस राशि से शहर में सड़क, नाली, सामुदायिक भवन, शेड, मुक्तिधाम, बाउंड्रीवाल तथा अन्य सार्वजनिक अधोसंरचना से जुड़े कार्य कराए जाएंगे।
उद्योग मंत्री देवांगन ने विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरबा के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जा रहा है।
इन 12 कार्यों को मिली मंजूरी
1. वार्ड क्रमांक 15, टीपी नगर — टैगोर उद्यान के पास शेड निर्माण — ₹10 लाख
2. वार्ड क्रमांक 13, शारदा विहार फेस-1 — दुर्गा पंडाल में आरसीसी कांक्रीटीकरण एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण — ₹10 लाख
3. वार्ड क्रमांक 21, सीएसईबी कॉलोनी — दुर्गा भवानी मातृ समिति पूजा पंडाल के पास कांक्रीटीकरण एवं अन्य विस्तार कार्य — ₹10 लाख
4. वार्ड क्रमांक 62, सर्वमंगला नगर — राकेश पटेल के घर से रवि मंझवार के घर तक तथा परी दुकान से अभिमन्यु के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण — ₹20 लाख
5. वार्ड क्रमांक 58, केंदईखार — लखराम यादव के घर से साधे विश्वकर्मा के घर तक एवं एसआर भारती के घर से बीपी पटेल के घर तक सीसी रोड निर्माण — ₹12 लाख
6. वार्ड क्रमांक 22, आरामशीन — सार्वजनिक उपयोग के लिए कबीर महंत समाज के सामुदायिक भवन का निर्माण — ₹20 लाख
7. वार्ड क्रमांक 15, टीपी नगर — पानी टंकी एवं अखबार वितरण संघ कार्यालय के पास बाउंड्रीवाल तथा शौचालय निर्माण — ₹10 लाख
8. वार्ड क्रमांक 18, कोहड़िया — साहू मोहल्ला स्थित मुक्तिधाम का निर्माण — ₹15 लाख
9. वार्ड क्रमांक 22, आरामशीन — शिव मंदिर के पास शेड निर्माण एवं अन्य विस्तार कार्य — ₹15 लाख
10. वार्ड क्रमांक 15 — बाल विहार स्कूल के पास शेड निर्माण एवं अन्य विस्तार कार्य — ₹10 लाख
11. वार्ड क्रमांक 49, राजीव नगर — राजीव नगर मंच के पास शेड निर्माण — ₹10 लाख
12. वार्ड क्रमांक 11, संजय नगर — सामुदायिक भवन के पास बाउंड्रीवाल एवं अन्य विस्तार कार्य — ₹8 लाख
मूलभूत सुविधाओं के साथ मजबूत होगी सार्वजनिक अधोसंरचना
स्वीकृत कार्य पूरे होने के बाद संबंधित वार्डों में आवागमन, जल निकासी और सार्वजनिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सामुदायिक भवन, शेड, मुक्तिधाम, शौचालय और बाउंड्रीवाल जैसे निर्माण से स्थानीय नागरिकों तथा सामाजिक संगठनों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा, “कोरबा के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। प्रत्येक वार्ड में आवश्यकता और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य स्वीकृत कराए जा रहे हैं। आने वाले समय में विकास की यह गति और तेज होगी।”
ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क | कोरबा
Live Cricket Info
