ब्रेकिंग न्यूज़

परिजनों से नाराज होकर अस्पताल से निकली नवप्रसूता पेड़ से लटका मिला शव…

Spread the love

 

कोरबा। छुरीकला निवासी नवप्रसूता कविता केंवट का शव मंगलवार दोपहर ग्राम जेंजरा मेन रोड के पास पेड़ से फंदे पर लटका मिला। कविता को 10 सितंबर को प्रसव के लिए जेंजरा स्थित जीवांश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, प्रसव के बाद कविता के बच्चे की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद नवजात को अस्पताल के SNCU/ICU में रखा गया था।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि बीती रात किसी बात को लेकर कविता अपने परिजनों से नाराज हो गई और अचानक अस्पताल से बाहर निकल गई।कविता के अस्पताल से चले जाने के बाद परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे ग्राम जेंजरा मेन रोड के पास ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी।

इसकी सूचना सरपंच को दी गई, जिसके बाद सरपंच ने कटघोरा पुलिस को घटना की जानकारी दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button