ब्रेकिंग न्यूज़

कटघोरा TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित, ट्रेन की जगह हवाई यात्रा पड़ी भारी

Spread the love

 कोरबा।   55 करोड़ रुपए की ठगी के आरोपी को पकड़ने के लिए निर्धारित नियमों को दरकिनार कर हवाई यात्रा करना कटघोरा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को भारी पड़ गया। बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति के दिल्ली जाने के लिए प्लेन से यात्रा करने के मामले में कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक मोती बी. पटेल समेत 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

यह कार्रवाई बिलासपुर आईजी ने जांच के बाद की है।

आरोपी को पकड़ने दिल्ली जाना था, ट्रेन से यात्रा के थे निर्देश

मामला जेसीबी एजेंसी के नाम पर एक व्यापारी से हुई 55 करोड़ रुपए की ठगी से जुड़ा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कटघोरा पुलिस की टीम को दिल्ली जाना था। पुलिसकर्मियों को नियमानुसार ट्रेन से यात्रा करने के निर्देश थे, लेकिन थाना प्रभारी एम. बी. पटेल ने कथित तौर पर पीड़ित व्यापारी द्वारा उपलब्ध कराए गए पैसों से प्लेन के टिकट बुक कराए और स्टाफ के साथ हवाई यात्रा की।

 

बिना अनुमति की हवाई यात्रा, जांच में खुली अनियमितता

पुलिस टीम की हवाई यात्रा की जानकारी उच्च

अधिकारियों तक पहुंचने के बाद मामले की जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में बिना अनुमति हवाई यात्रा करने और शासकीय प्रक्रिया का पालन नहीं करने की बात सामने आई। जांच में 5 हवाई यात्राओं समेत अन्य अनियमितताएं भी सामने आने की बात पुलिस अधिकारियों ने कही है।

कटघोरा TI समेत इन 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में निरीक्षक मोती बी. पटेल, उप निरीक्षक राम पाण्डेय, प्रधान आरक्षक गुनाराम सिन्हा, प्रधान आरक्षक गोपाल यादव, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, आरक्षक प्रदीप राठौर, आरक्षक सुशील यादव और आरक्षक प्रशांत सिंह शामिल हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button