ब्रेकिंग न्यूज़राज्य समाचार

दोगुना पैसा देने का झांसा, सैकड़ों महिलाएं ठगी का शिकार

Spread the love

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले के विभिन्न गांवों की सैकड़ों महिलाएं कथित निवेश घोटाले की शिकायत लेकर सारंगढ़ सिटी कोतवाली पहुंचीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि रकम दोगुनी करने और माइक्रो फाइनेंस के जरिए ऋण दिलाने का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित महिलाओं ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

 

महिलाओं के अनुसार, ग्वालिनडीह निवासी दिनेश बंजारे ने स्वयं को एक एनजीओ से जुड़ा बताते हुए “नारी रक्षा सम्मान निधि” नामक योजना में निवेश करने का प्रस्ताव दिया था। आरोप है कि उसने दावा किया कि योजना में निवेश की गई राशि दोगुनी होकर वापस मिलेगी। इसके अलावा उसने महिलाओं को माइक्रो फाइनेंस के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने और उनकी मासिक किस्त स्वयं जमा करने का भी भरोसा दिलाया।

 

पीड़ित महिलाओं का कहना है कि शुरुआती कुछ महीनों तक उन्हें तय राशि का भुगतान किया गया, जिससे उनका विश्वास बढ़ा। इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाओं ने योजना में पैसा निवेश किया। हालांकि, कुछ समय बाद भुगतान बंद हो गया और अब न तो निवेश की गई राशि वापस मिल रही है और न ही कोई संपर्क हो पा रहा है।

महिलाओं का आरोप है कि इस तरह सैकड़ों महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। बड़ी संख्या में पीड़ित महिलाएं कोतवाली पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, जिस व्यक्ति पर महिलाएं आरोप लगा रही हैं, वह पहले से ही साइबर ठगी से जुड़े म्यूल अकाउंट प्रकरण में जेल में बंद है। अब निवेश से जुड़ी इस नई शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि महिलाओं की शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button