राजनीतीराष्ट्रीय खबरें

यूपी में मोदी के खिलाफ महागठबंधन, अखिलेश और मायावती कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Spread the love

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती शनिवार दोपहर संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सुत्रों के अनुसार दोनों दिग्गज इसमें लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन का एलान कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों दलों में सीटों को लेकर सहमति बन गई है। सपा और बसपा दोनों ही 37-37 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। अमेठी और रायबरेली में महागठबंधन चुनाव मैदान में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगा। शेष सीटें अन्य दलों के लिए छोड़ी गई है।
इस गठबंधन में फिलहाल कांग्रेस शामिल नहीं होगी। आरएलडी पर भी पेंच फंसा हुआ है। आरएलडी को भी गठबंधन 3 सीटें देने के लिए तैयार है जबकि यह दल 4 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहता है।
उल्लेखनीय है कि सपा-बसपा गठबंधन को लेकर लंबे वक्त से बातचीत चल रही थी। दोनों दलों के नेताओं ने गत सप्ताह बैठक की थी। इसमें सीटों के बंटवारे को लेकर फॉर्मूला तय हो चुका है। अब केवल इसका औपचारिक ऐलान किया जाना बाकी है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button