राज्य समाचार

जांजगीर-चांपा में ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ का शुभारंभ, अब ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार और 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी

Spread the love

 

जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत सोनाईडीह में गुरुवार को ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ के जिला स्तरीय जन सम्मेलन एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आंध्र प्रदेश के तिरुपति से आयोजित राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण भी देखा और सुना गया, जहां केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीण और श्रमिक शामिल हुए।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा गांव-गांव तक विकास पहुंचाने और अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाने की है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना अब धरातल पर साकार हो रहा है और इसमें जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

 

 

उन्होंने बताया कि पहले रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्रामीणों को 100 दिनों का रोजगार मिलता था, लेकिन अब विकसित भारत जी राम जी योजना के माध्यम से 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही श्रमिकों को 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाएगी। इससे ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और गांव आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि योजना का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। इसके तहत जल संरक्षण, जल संचयन, टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी विकास को बढ़ावा मिलेगा और गांवों की आधारभूत संरचना मजबूत होगी।

 

 

 

जिला पंचायत सदस्य मोहन कुमारी साहू ने कहा कि योजना गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी और पलायन को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ग्रामीणों को अपने गांव में ही रोजगार मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलेगी।

 

 

 

 

जनपद पंचायत अध्यक्ष मनीषा चौहान ने कहा कि इस योजना के माध्यम से प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी, जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा।

 

 

 

कार्यक्रम में के.के. चंद्रा, रूपा सिंह देव, उत्तरा सिदार, अमिता लहरे, सुरेश साहू और गोकुल जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और गांवों के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

 

 

 

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक, महिलाएं और श्रमिक उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button