राज्य समाचार

कोल इंडिया का ठेका श्रमिकों के लिए बड़ा फैसला, बच्चों को शिक्षा संस्थानों की फीस में मिलेगी छूट

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ) कोल इंडिया ने अपनी सहायक कंपनियों, बीसीसीएल और ईसीएल में कार्यरत ठेका श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मंजूरी दी है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बीसीसीएल में 4,600 और ईसीएल में 9,000 ठेका श्रमिक कार्यरत हैं। कोल इंडिया के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स की हालिया बैठक में श्रमिकों के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।

अब ठेका श्रमिकों का वेतन कॉर्पोरेट सैलरी अकाउंट के जरिए बैंकों में जमा होगा। कोल इंडिया ने बैंकों के साथ इसके लिए एमओयू भी साइन किया है। उनके बच्चों को कंपनी के वित्त पोषित स्कूलों में रियायती ट्यूशन फीस का लाभ मिलेगा।

आइटीआई, एनआईटी, सरकारी मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलीटेक्निक में पढ़ने वाले बच्चों को ट्यूशन फीस में 50 फीसदी सहायता दी जाएगी।

श्रमिकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और भारतीय डाक दुर्घटना बीमा योजनाओं से जोड़ा जाएगा। साथ ही, ठेकेदारों के माध्यम से उन्हें आवास सुविधा भी मिलेगी।

शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

ठेका श्रमिकों की पत्नियों के शैक्षिक स्तर को बेहतर करने के लिए विशेष प्रयास होंगे। तीन साल से अधिक समय से कार्यरत श्रमिकों को जमानत राशि जमा कर न्यूनतम किराए पर आवास दिया जाएगा।

 

 

श्रमिकों की पत्नियों और 18 वर्ष तक के बच्चों को कंपनी अस्पतालों में ओपीडी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। श्रमिकों को जुआ, शराब और अंधाधुंध उधारी के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

ठेका श्रमिकों की सुविधा समेत अन्य मामलों पर कोल इंडिया अध्ययन कर निर्णय ले रही है। आने वाले समय में इसका परिणाम दिखेगा। श्रमिकों का वेतन कारपोरेट अकाउंट के जरिए किया जा रहा है। कई तरह के लाभ उन्हें मिलेंगे। – पीएम प्रसाद, कोल इंडिया चेयरमैन।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button