कोरबा में बढ़ते अपराध पर सांसद की बड़ी पहल, 4 नई पुलिस चौकियों की मांग


कोरबा। जिले में लगातार बढ़ रही चोरी, डकैती, हत्या, लूट, आगजनी, डीजल चोरी और कोयला चोरी जैसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत ने राज्य सरकार से नई पुलिस चौकियां खोलने की मांग की है। सांसद ने उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र भेजकर कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है।


पत्र में सांसद ने कहा कि बढ़ते अपराधों के कारण आम लोगों में असुरक्षा का माहौल बन गया है। उन्होंने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में नई पुलिस चौकियां स्थापित करने की आवश्यकता बताई है।

इन 4 स्थानों पर पुलिस चौकी खोलने की मांग
सांसद ने विशेष रूप से निम्न क्षेत्रों में नई पुलिस चौकी स्वीकृत करने का अनुरोध किया है—
छुरी
कोरबी (धतूरा)
पिपरिया (पसान)
पाली-पोड़ी
सांसद का कहना है कि इन इलाकों में पुलिस चौकी स्थापित होने से अपराधों पर अंकुश लगेगा, पुलिस की त्वरित कार्रवाई संभव होगी और आम जनता खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करेगी।
डीजीपी और एसपी को भी भेजी प्रतिलिपि
सांसद ने अपने पत्र की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) और कोरबा पुलिस अधीक्षक (SP) को भी भेजी है, ताकि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र शुरू की जा सके।
कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की पहल
यदि राज्य सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो कोरबा जिले के ग्रामीण एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि नई पुलिस चौकियां खुलने से अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस की पहुंच और जनता का भरोसा भी बढ़ेगा।

Live Cricket Info