नगर निगम कोरबा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

कोरबा – सहायक राजस्व अधिकारी सचिन तिवारी को मिली अहम जिम्मेदारी, महापौर कार्यालय और जन शिकायत निवारण विभाग का सौंपा गया प्रभार
सचिन तिवारी को नगर निगम प्रशासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी नवीन आदेश के तहत सचिन तिवारी को सम्पदा कार्यालय से हटाकर महापौर कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही उन्हें जन शिकायत निवारण जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। प्रशासनिक हलकों में इस निर्णय को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि जन शिकायत निवारण विभाग सीधे तौर पर आम जनता की समस्याओं और त्वरित समाधान से जुड़ा हुआ है।
वहीं दूसरी ओर अनिरुद्ध सिंह को संपदा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर निगम प्रशासन का मानना है कि इस नए फेरबदल से विभागीय कार्य प्रणाली में बेहतर समन्वय स्थापित होगा, आम जनता की शिकायतों का तेजी से निराकरण होगा तथा जनसंपर्क व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित निर्णय प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। नगर निगम के इस फैसले को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Live Cricket Info