राज्य समाचार
राज्यपाल ने जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में मंदिर ट्रस्ट को एम्बुलेंस प्रदान की। उन्होंने अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदत्त 6 लाख 80 हजार की लागत के एम्बुलेंस की चाबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।
इन वाहन का उपयोग जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट में किया जाएगा। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर.प्रसन्ना, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Live Cricket Info